फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से घर में घुसकर छेड़छाड़, विरोध करने पर परिजनों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा(मेरठ)। क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने परिजनों के साथ मारपीट करते हुए उन्हें घायल कर दिया। तहरीर देने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन

फलावदा थाना क्षेत्र के एक गांव में परिवार के लोग मजदूरी करने खेतों पर गए थे। घर पर किशोरी अकेली थी। इस बीच गांव के एक युवक ने घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने किशोरी के कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ मारपीट करते हुए मौके से फरार हो गया। परिजनों के आने पर किशोरी ने मामले की जानकारी दी। जब पिता ने आरोपी युवक के पिता को घटना के बारे में बताया तो आरोपी पक्ष के चार लोग मौके पर आ गए। आरोपियों ने पीड़िता के माता-पिता व भाई के साथ भी मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें