फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में दवा लेने गई किशोरी से छेड़छाड़, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। सीएचसी में स्थित टीबी सेंटर पर दिव्यांग पिता के साथ दवाई लेने पहुंची किशोरी ने वहां तैनात संविदा कर्मी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने संविदाकर्मी को हिरासत में ले लिया। सभी चिकित्सक संविदा कर्मी के पक्ष में आ गए और सीएचसी में तालाबंदी कर थाने पहुंच गए। सीओ ने थाने पहुंच घटना की पूरी जानकारी की। आरोपी द्वारा किशोरी से माफी मांगने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

नगर निवासी एक किशोरी दिव्यांग पिता को लेकर सीएचसी पहुंची। बताया कि दिव्यांग का सीएचसी में टीबी का इलाज चल रहा है। किशोरी का आरोप है कि जब वह दवाई लेने टीबी सेंटर पर पहुंची तो वहां तैनात संविदा कर्मी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जिस पर किशोरी रोने लगी तथा हंगामा कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई और किशोरी को शांत कराया। पुलिस आरोपी संविदाकर्मी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इस बीच सभी चिकित्सक संविदाकर्मी के पक्ष आ गए और सीएचसी गेट पर तालाबंदी करते हुए थाने पहुंच गए। चिकित्सकों ने छेड़छाड़ की घटना से इंकार करते हुए जांच की मांग की। सीओ मवाना यूएन मिश्र ने संविदाकर्मी से पूछताछ की और पीड़िता से तहरीर देने की बात कही। हालांकि बाद में संविदाकर्मी द्वारा किशोरी व उसके पिता से माफी मांगने पर दोनों पक्षों में फैसला हो गया। किशोरी के परिजनों ने कार्रवाई से इंकार किया। वहीं, पुलिस ने आरोपी संविदाकर्मी को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें