फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएमआर का मूल्यांकन शुरू, जल्द रिजल्ट जारी करेगा विवि

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में यूजी-पीजी फाइनल ईयर की 85 फीसदी परीक्षाएं खत्म हो गई हैं। समय से रिजल्ट देने के लिए विवि ने ओएमआर का मूल्यांकन शुरू करा दिया है। छह अक्तूबर के बाद विवि सभी कोर्सों के रिजल्ट जारी करेगा। इसके बाद पीजी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अभी पीजी और एलएलबी में सिर्फ पिछले वर्षों में पास हुए छात्र-छात्राओं के लिए ही रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं।
विज्ञापन

यूजी-पीजी फाइनल ईयर में डेढ़ लाख छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं एक सितंबर से चल रही हैं। इनके खत्म होते ही छह अक्तूबर से बीएड की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। डेढ़ लाख छात्रों का रिजल्ट जारी करने के लिए विवि ने ओएमआर का मूल्यांकन शुरू करा दिया है। जिन विषयों में मौखिक-प्रैक्टिकल परीक्षा होनी हैं, उनको कराने के लिए केंद्रों की सूची बनाई जा रही है। प्राचार्यों से अपने स्तर से जल्द से जल्द मौखिक परीक्षा कराकर अंक ऑनलाइन अपडेट करने के लिए कहा गया है। अगर इस प्रक्रिया में देरी हुई तो विवि का रिजल्ट पिछड़ जाएगा। छह अक्तूबर के बाद विवि जिन-जिन विषयों के रजिल्ट जारी कर देगा, उनकी पीजी की प्रवेश प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी। एडमिशन पोर्टल पर पीजी कोर्सों एमए, एमएससी-एमकॉम एवं एलएलबी आदि में अभी सिर्फ उन छात्रों के रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं, जो पिछले वर्षों में पास हुए थे। जिन छात्र-छात्राओं का अभी फाइनल का रिजल्ट नहीं आया है, वे रजिस्ट्रेशन न करें। अगर वह रजिस्ट्रेशन करते भी हैं तो वह रद्द माना जाएगा। ऐसे में अगर विवि ने 20 अक्तूबर तक भी यूजी फाइनल के कोर्सों के रिजल्ट जारी कर दिए जो 15 नवंबर तक पीजी में भी प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
एमए प्राइवेट के चार पांच विषयों की उत्तरकुंजी जारी
सीसीएसयू ने एमए प्राइवेट के पांच विषयों अर्थशास्त्र, इतिहास, हडफेंस स्ट्डीज, समाजशास्त्र और गणित की उत्तरकुंजी विवि की वेबसाइट पर जारी कर दी है। जिन छात्रों को इस पर आपत्ति है, वे आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें