फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एत्मादपुर क्लब ने 15 रन से जीता रोमांचक मुकाबला

विज्ञापन
विजयी हुई एत्मादपुर की टीम प्रसन्न मुद्रा में।
विज्ञापन
माछरा। अंत्योदय फाउंडेशन द्वारा माछरा इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। एत्मादपुर क्लब और शोल्दा ब्लास्टर टीमों के बीच खेले गए मैच में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एत्मादपुर क्लब की टीम ने शोल्दा ब्लास्टर को 15 रनों से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

टॉस के बाद एत्मादपुर क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 129 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजी में शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाते हुए खिलाड़ियों ने मैदान के चारों ओर शॉट लगाते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया और 10 ओवर में 129 रनों का लक्ष्य शोल्दा ब्लास्टर की टीम के सामने रखा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी शोल्दा ब्लास्टर की टीम ने भी जीत के लिए भरपूर प्रयास किए। टीम के बल्लेबाजों ने कई अच्छे शॉट लगाए, लेकिन एत्मादपुर क्लब के गेंदबाजों ने महत्वपूर्ण मौके पर विकेट लेकर विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा और निर्धारित 10 ओवर की समाप्ति तक शोल्दा ब्लास्टर की टीम नौ विकेट के नुकसान पर 114 रन ही बना सकी। इस तरह एत्मादपुर क्लब ने मुकाबला 15 रनों से अपने नाम कर लिया। अंपायर की भूमिका अभय त्यागी और गौरव जाटव ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें