फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कलक्ट्रेट में मनोरंजन पार्क के लिए पांच करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार

Sun, 22 Dec 2024 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कलक्ट्रेट में जल्द ही मनोरंजन पार्क का निर्माण होगा। इसके लिए पांच करोड़ रुपये का एस्टीमेट मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने तैयार कराया है। विभागीय अधिकारी प्रोजेक्ट रिपोर्ट पर काम कर रहे हैं। डीपीआर तैयार होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। जिसकी तैयार विभागीय अधिकारियों ने कर ली है।
विज्ञापन

दरअसल, नवीन कलक्ट्रेट और विकास भवन के बीच में मनोरंजन पार्क प्रस्तावित किया गया था। यहां पर दो हजार वर्ग मीटर में मनोरंजन पार्क का निर्माण होना है। यह जिले का पहला पार्क होगा। प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीणा ने बताया कि पार्क निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। डीपीआर तैयार होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। खास बात यह रहेगी कि पार्क में नलकूप से लेकर बेंच, रंगीन लाइटें, चारदीवारी, विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जायेंगे। बच्चों से लेकर बड़े पार्क में सुबह और शाम के समय घूमने के लिए जा सकेंगे। कहा कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें