फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस जमा न होने पर बच्चों को परीक्षा से रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
फीस जमा न होने पर बच्चों को परीक्षा से रोका
विज्ञापन

मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज दो स्थित एक स्कूल प्रशासन ने फीस जमा न होने पर बच्चों को परीक्षा देने से रोक दिया। जानकारी मिलने पर पहुंचे अभिभावकों ने बच्चों के साथ जमकर हंगामा किया। पुलिस हस्तक्षेप के बाद बच्चों को परीक्षा दिलाई गई।
विज्ञापन

पल्लवपुरम फेज दो स्थित आरएन पब्लिक स्कूल में शनिवार को बच्चों की परीक्षा आयोजित की गई। बताया गया कि कक्षा नौ से 12 तक के कई बच्चे ऐसे थे, जिनकी फीस जमा नहीं थी। इस पर उन्हें परीक्षा देने से रोक दिया गया। परीक्षा से वंचित कर दिए जाने पर बच्चों ने अभिभावकों को जानकारी दी। अभिभावक प्रेम सिंह व रुपेंद्र ने बताया कि उनके बच्चों को परीक्षा में बैठने से रोक दिया गया था, जिस पर उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने स्कूल संचालकों से बात की और बच्चों को परीक्षा में बैठाने की बात कहीं। जिस पर स्कूल प्रशासन ने बच्चाें को परीक्षा में बैठाया। इस संबंध में प्रधानाचार्य डीके शाह ने बताया कि कई बार अभिभावकों को रिमाइंडर भेजा गया, लेकिन इसके बाद भी फीस जमा नहीं कराई गई थी। जिस कारण बच्चों को परीक्षा देने से रोका गया। अब अभिभावक जल्द फीस जमा कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें