आरजीपीजी कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई।
मेरठ। आरजीपीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को 22 यूपी गर्ल्स बटालियन द्वारा कैप्टन मनोज पांडे मेमोरियल पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कैडेट्स को दो विषय दिए गए। पहला ट्रिलिसन डॉलर की अर्थव्यवस्था और दूसरा एआई- वरदान या अभिशाप रहा।
प्रतियोगिता का उद्देश्य परमवीर चक्र से अलंकृत कारगिल युद्ध के वीर शहीद कैप्टन मनोज कुमार पांडे का साहस और बलिदान के प्रति उनका परिचय करवाना था। साथ ही कैडेट्स को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान के लिए प्रेरित करना रहा। सभी कैडेट्स ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया व अपने विचारों के माध्यम से संदेश दिया कि युवा पीढ़ी न केवल राष्ट्र की सुरक्षा और प्रगति के प्रति सजग है।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. निवेदिता मलिक ने सभी को बधाई देकर प्रेषित किया। कार्यक्रम में मेजर प्रो. पूनमलखन पाल, मेजर प्रो. अंजुला राजवंशी, सीटीओ प्रियंका, ओएनओआई स्वाती मिश्रा, लाइबा और कुणाल का योगदान रहा।