फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातिवाद मिटाना और भाईचारा बनाए रखना : अतुल प्रधान

विज्ञापन
दौराला- सद्भावना होली मिलन समारोह में पहुंची भीड़ व संबो​धित करते विधायक अतुल प्रधान। स्रोत : स
विज्ञापन
सद्भावना होली मिलन समारोह का मकसद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दौराला। हाईवे स्थित एमबी फार्म हाउस में शुक्रवार को सरधना विधायक अतुल प्रधान ने सद्भावना होली मिलन समारोह का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को करने का मकसद जातिवाद मिटाना और भाईचारा कायम रखना है। उन्होंने कहा कि आज देश में जातिवाद व धर्मवाद की राजनीति हो रही है। भाईचारे को मिटाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन सपा ऐसा नहीं होने देगी। इस तरह के आयोजन से भाईचारे को बनाए रखा जाएगा।
कार्यक्रम में सभी बिरादरी के लोग पहुंचे। अतुल प्रधान को लोग कंधे पर बैठाकर मंच तक लेकर पहुंचे। इसके बाद पारंपरिक होली की झलक की प्रस्तुति लोगों को दिखाई गई। नगली और दादरी के ग्रामीणों ने ढोल बजाकर होली के गीतों की प्रस्तुति दी। रागिनी की भी प्रस्तुति ने समा बांधे रखा।
विज्ञापन

अतुल प्रधान ने कहा कि होली और ईद भाईचारे का पर्व है। लेकिन, देश में अब माहौल अलग ही चल रहा है। जातिवाद की राजनीति कर कुछ लोग आपसी भाईचारे को भी तोड़ना चाहते हैं। परंतु, सपा ऐसा नहीं होने देगी। उन्होंने आपसी भाईचारे को बनाए रखने के लिए ही इस समारोह को सद्भावना होली मिलन समारोह नाम दिया।
विज्ञापन

विभिन्न समाज के लोगों ने अतुल प्रधान को पगड़ी पहनाकर व विभिन्न महापुरुषों की तस्वीर देकर सम्मानित किया। ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को संभाला और जाम पर घंटों बाद काबू पाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी, सीमा प्रधान, संदीप दुल्हैड़ा, राजकुमार, मनोज, बाबर, बिट्टू, रवींद्र, ओमकार, अमरपाल, पिंटू, अपिन, गुड्डू मीठेपुर, अनमोल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें