फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नलकूपों से लाखों रुपये के उपकरण चोरी, किसानों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। चोरों ने सोमवार रात फलावदा और मोजीपुरा के किसानों के नलकूपों से कई लाख रुपये के विद्युत उपकरण चोरी कर लिए। इस घटना से किसानों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह खेतों पर पहुंचने पर किसानों को नलकूपों के ताले टूटे मिले। चोरों ने ऑपरेटर, तांबे की कॉइल, स्टार्टर, केबल, कटआउट, स्प्रे मशीन और नलाई मशीन जैसे कई लाख रुपये के विद्युत व कृषि उपकरण चुराए। इनमें भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र सैनी का नलकूप भी शामिल है। सभासद विवेक कुमार सैनी, सेंसरपाल, सचिन, रामफल, प्रमोद निवासी फलावदा, वेदपाल निवासी मोजीपुरा ने तहरीर दी है। किसानों का आरोप है कि पिछले चार महीने में उनके नलकूपों पर यह तीसरी चोरी की घटना है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है। सीओ मवाना पंकज लवानिया का आरोप है कि पुलिस चोरों की तलाश में लगी है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें