फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जनगणना की तैयारियों के लिए ईओ सख्त, अनुपस्थित सुपरवाइजर तलब

विज्ञापन
सरधना। जनगणना की तैयारियों को लेकर नगर पालिका क्षेत्र में तैनात सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक ली।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। जनगणना की तैयारियों को लेकर नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने सख्त रुख अपनाया है। बृहस्पतिवार को उन्होंने अब्दुल कलाम सभागार में जनगणना कार्यों में तैनात सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक ली।
ईओ ने निर्देश दिए कि जनगणना कार्य शासन की गाइडलाइन के अनुसार समयबद्ध और सटीक तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि सही और समय पर डेटा उपलब्ध कराना ही जनगणना की सफलता की कुंजी है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने सुपरवाइजरों को फील्ड में तेजी लाने, प्रत्येक घर का सर्वे निर्धारित समय में पूरा करने और डेटा को नियमित रूप से पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। जनगणना कर्मियों को लगातार मार्गदर्शन और निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कहा। बैठक में अनुपस्थित रहे सुपरवाइजरों को तत्काल कॉल कर सूचित कर निर्देश दिया गया कि वह 16 मई को अनिवार्य रूप से नगर पालिका में उपस्थित हों और गाइडलाइन की जानकारी लें। बिना कारण अनुपस्थिति पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

ईओ दीपिका शुक्ला ने कहा कि जनगणना में सरधना को आदर्श नगर के रूप में प्रस्तुत करना प्रशासन का लक्ष्य है। बैठक में जनगणना प्रभारी, लिपिक और अन्य पालिका कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें