फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ईओ ने जारी किया नोटिस, अतिक्रमण हटाने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे की मखदूमपुर कॉलोनी में अवैध निर्माण पूरा होने के बाद अब संबंधित अधिकारी कार्रवाई से बचने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं क्योंकि मामला अब जिलाधिकारी के संज्ञान में पहुंच गया है।
विज्ञापन

मखदूमपुर कॉलोनी का मामला जैसे ही जिलाधिकारी के संज्ञान में पहुंचा तो कार्रवाई शुरू हो गई। अब दो दिनों से अवैध निर्माण पूरी तरह बंद है। वहीं करीब 10 दिनों के बाद नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने शुक्रवार को निर्माण करने वाले लोगों के खिलाफ नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर अवैध निर्माण हटाने के लिए कहा है। ईओ राजीव कुमार ने बताया कि निर्माण करने वाले लोगों को नोटिस जारी किया गया है। चेतावनी दी गई है कि एक सप्ताह के अंदर अवैध निर्माण को हटा लिया जाए। इसकी एक प्रतिलिपि थाना पुलिस को भी दी गई है। अगर निर्माण नहीं हटाया जाता तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें