फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर 30 सफाईकर्मियों का वेतन काटा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। सरधना नगर पालिका के द्वारा तीस सफाई कर्मचारियों पर सफाई व्यवस्था में स्थिलता बरतने पर पालिका ईओ ने वेतन काटने का नोटिस जारी कर दिया। जिस पर सफाई कर्मचारियों ने अपनी समस्या से अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को अवगत कराया।
विज्ञापन

इस संबंध में सफाई कर्मचारियों व अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस की बैठक बृहस्पतिवार को टंकी परिसर में हुई। अध्यक्षता सगुनचंद ने की व संचालन मोहनवीर ने किया। बैठक में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुभाष चावरिया ने कहा कि किसी भी सफाई कर्मचारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा। इस संबंध में सफाई कर्मचारियों के साथ शुक्रवार को पालिका में जाकर चेयरपर्सन व ईओ से मुलाकात की जाएगी। मांग पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अतिम चोटाला, अमित पार्चा, जयप्रकाश, सुनील, मनोज, संगीता, गीता, डोली व सरोज आदि मौजूद रहे। वहीं, पालिका ईओ अमिता वरुण ने बताया कि सफाई व्यवस्था को लेकर सफाई कर्मचारियों का वेतन काटने का नोटिस जारी किया गया है। सबूत के लिए बेपटरी सफाई व्यवस्था को लेकर फोटोग्राफी भी कराई गई हैं। यदि सफाई कर्मचारी बिना किसी कारण के पालिका पर दबाव बनाने के लिये हड़ताल आदि की जायेगी तो हड़ताल को अवैध घोषित कर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें