फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पैठ की वसूली में कमी पर ईओ ने किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। साप्ताहिक पैठ की कर वसूली में कमी आने पर नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने रविवार को मोहल्ला भुलारिया में लगने वाली साप्ताहिक पैठ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्धारित संख्या में रसीदें नहीं काटे जाने पर वसूलीकर्ता को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया। पैठ क्षेत्र में गंदगी मिलने पर सफाई सुपरवाइजर को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए।
ईओ ने बताया कि पिछली साप्ताहिक पैठ में कर वसूली में गिरावट दर्ज की गई थी। इसी को लेकर रविवार को अवकाश के दिन पैठ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पैठ की वसूली के लिए नियुक्त कर्मचारी विनोद कुमार ने जहां कई रसीदें काटी जानी थीं, वहां केवल एक-दो रसीदें ही काटीं। ईओ ने विनोद कुमार को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ ने सभी वसूली कर्मचारियों को नियमानुसार कर वसूली करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी फड़ दुकानदार से अवैध वसूली या किसी तरह की अनियमितता मिलने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान पैठ क्षेत्र के कुछ स्थानों पर कूड़ा-करकट भी मिला। ईओ ने सफाई सुपरवाइजर कमल कुमार को तत्काल सफाई कराने और क्षेत्र में नियमित स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पालिका के राजस्व को किसी भी प्रकार की क्षति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मनोज कुमार, मुनीश कुमार, सोहनवीर सिंह, अमित पार्चा, हरपाल सिंह, कमल कुमार, मोहन कुमार, अमित कुमार चौटाला, विनोद, सचिन कुमार, विपिन, अमान और मोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें