फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: समय से स्वगणना पूरी करने वाले प्रगणक सम्मानित

Thu, 21 May 2026 05:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर पालिका में जनगणना-2026 को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें समय सीमा के भीतर स्वगणना कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले प्रगणकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डीएम डॉ. वीके सिंह ने प्रगणक सलाउद्दीन, निधि और मैग्डलीन को उत्कृष्ट एवं समयबद्ध कार्य के लिए सम्मानित किया। अधिकारियों ने कहा कि डिजिटल जनगणना के इस दौर में स्वगणना प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करना बड़ी जिम्मेदारी थी, जिसे प्रगणकों ने मेहनत और लगन से सफल बनाया। उन्होंने शेष कार्यों को भी तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला, लिपिक मनोज कुमार समेत नगर पालिका के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी के कार्यों की भी प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें