फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम

Thu, 21 May 2026 05:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बृहस्पतिवार को किठौली गांव में मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रयत्न फाउंडेशन, अंतरराष्ट्रीय सनातन ट्रस्ट और समाजसेविका करुणा की संयुक्त पहल से आयोजित हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सैनिटरी पैड के सही उपयोग, रखरखाव और सुरक्षित निपटान का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही एक जागरूकता पुस्तक का विमोचन और स्वच्छता किट का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रपति पदक से अलंकृत वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सरबजीत सिंह कपूर ने की। अंतरराष्ट्रीय सनातन ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. शुचि गुप्ता ने महिलाओं और किशोरियों को संबोधित करते हुए कहा कि अस्वच्छता से गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। समाजसेविका करुणा ने सैनिटरी पैड के सही उपयोग और सुरक्षित डिस्पोजल के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि इस मुहिम को हर घर तक पहुंचाने के लिए वे पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। ग्राम प्रधान विनोद कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें