फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरकार की योजनाओं के लाभ गिनाए

विज्ञापन
रोहटा। शालिगराम शर्मा स्मारक डिग्री कॉलेज रासना में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आ
विज्ञापन
रोहटा। शालिगराम शर्मा स्मारक डिग्री कॉलेज रासना में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इसके साथ ही सरकार की योजनाओं के लाभ बताए गए।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल सिंह ने पार्टी की विकास यात्रा और विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेकर कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर जरूरतमंद तक पहुंचाएं। मनिंदरपाल सिंह ने क्षेत्र के नागरिकों के साथ संवाद किया। उन्होंने उज्ज्वला, आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री आवास जैसी योजनाओं के लाभ गिनाए। अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप त्यागी ने की। इस अवसर पर आयुष चपराना, मोहन गुर्जर, पंकज चौहान, प्रदीप चौधरी, बॉबी शर्मा, मनोज चौधरी, रविंद्र चौहान, विनोद जिंदल, गौरव चौधरी, शिवकुमार चौधरी, अमरपाल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें