फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गीत-गजलों के साथ उद्यमियों ने होली उत्सव मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
- मेजर ध्यानचंद नगर औद्योगिक क्षेत्र में हुआ समारोह का आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेजर ध्यानचंद नगर औद्योगिक क्षेत्र में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मेजर ध्यानचंद नगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की ओर से हुए समारोह में उद्यमियों ने गीत-गजलों के साथ होली उत्सव मनाया। उद्यमियों ने कविताएं और चुटकुले भी सुनाए।
समारोह में मुख्य अतिथि संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता और नगर आयुक्त सौरभ गंगवार रहे। नवीन गुप्ता ने कहा कि यह पहली बार है जब होली के बाद भी ऐसे कार्यक्रम हो रहे हैं। इससे सभी उद्यमी और व्यापारी एक-दूसरे मिल पा रहे हैं। संगठन अध्यक्ष अनिल पुंडीर ने कहा कि सभी ने एक-दूसरे को चंदन का तिलक लगाया। पुष्प वर्षा की। एक-दूसरे को गुलाल भी लगाया गया। इस अवसर पर संगठन महामंत्री विक्रांत गोयल, सुमित ग्रोवर, दिनेश जैन, विकास जैन, पंकज जैन, राहुल गुप्ता, अमित मित्तल, अतुलेश, सुधीर पाठक, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों ने मनाई होली
- सराफा बाजार व्यापार एसोसिएशन का होली मिलन समारोह मंदिर महादेव में हुआ। अध्यक्षता अनिल शारदा ने की। संचालन महामंत्री नरेश माहेश्वरी ने किया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम हुए और भजन प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में मुकल जैन, संजीव अग्रवाल, विशाल माहेश्वरी, दिनेश बंसल, हंस कुमार जैन, कमल शारदा, सुरेंद्र चौरसिया, हर्ष जैन, गोपाल कृष्ण अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें