सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई निवासी हुस्न बानो पत्नी इमरान के साथ पड़ोसी आरोपियों ने रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट कर दी। इसमें महिला घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता हुस्न बानो ने तहरीर में बताया कि बुधवार की दोपहर उनका बेटा अब्दुल मलिक किसी काम से अपने पड़ोसी के घर गया था। इसी बीच आरोपी लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने पीड़िता के साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पीड़ित पक्ष ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार जांच कर कार्रवाई की बात कही है।