फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से घर में घुसकर सोने के कुंडल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। गांव चंदौरा में बृहस्पतिवार को दो बाइक सवार व्यक्तियों ने घर में घुसकर महिला के सोने के कान के कुंडल लूट लिए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

गांव चंदौरा निवासी राहिब बृहस्पतिवार को अपने खेत पर गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी अफसाना अकेली थी। बाइक पर दो नकाबपोश बदमाश उसके घर के बाहर आकर रुके। बदमाशों ने दरवाजे पर खड़ी अफसाना से पूछा कि घर में कोई और भी है। अफसाना के मना करने पर बदमाशों ने जबरन उसके कान में पहने सोने के कुंडल लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक पर मौके से भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद अफसाना ने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी।
सूचना पर जानी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गांव के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की, लेकिन बदमाशों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई। घटना की तहरीर जानी थाने में दी गई है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें