फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला, घायल

विज्ञापन
दौराला - बड़कली निवासी घायल युवक। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
दौराला। बड़कली गांव निवासी आकांक्षु व शुभम पर बुधवार देर रात गांव के ही पिता-पुत्र ने दो अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर उनके घर में घुसकर हमला बोल दिया। धारदार हथियार से हमला होने पर दोनों घायल हो गए। बृहस्पतिवार को थाने पहुंचे युवकों ने पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

आकांक्षु व शुभम ने बताया कि वह अपने घर पर बैठे हुए थे। आरोप है कि गांव निवासी एक युवक अपने पिता और दो ग्रामीणों के साथ उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने धारदार हथियारों से उन पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने उस्तरे से आकांक्षु की गर्दन काटने का भी प्रयास किया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों को आते देख आरोपी धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी दौराला में उपचार कराया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें