फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रेलवे रोड पर घर में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। रेलवे रोड की एक काॅलोनी में घर में पशु कटान करने और अवशेष सड़क पर फेंकने का विरोध किया तो आरोपी व उनके घर की महिलाओं ने मारपीट कर दी। घर में मौजूद महिलाओं पर भी हमला किया गया। इसमें चार महिलाओं को गंभीर चोट लगी है। पांच महिलाओं समेत दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

काॅलोनी निवासी महिला ने बताया कि वह पांच बहने हैं। घर में कोई पुरुष नहीं है। आरोप है कि कॉलोनी के ही राजू, मेहराज, इस्लाम, नियाज घर में ही पशु कटान करते हैं। आरोपी कटान के बाद पशु अवशेषों को सड़क पर उनके घर के बाहर फेंक देते हैं। इसका वह विरोध करते है तो आरोपी गाली गलौज कर मारपीट करते हैं। उनके परिवार की महिलाएं भी मारपीट करती है। आरोपी उससे और बहनों से छेड़छाड़ करते हैं। आरोप है कि रविवार दोपहर में वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान निजाम व मेहराज घर में घुस गए और उनसे बदसलूकी कर छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर उनके परिवार की महिलाएं भी आ गई। उन्होंने उसके साथ लाठी डंडे व सरिए से मारपीट की। उसकी चेन छीन ली और मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायल महिलाओं का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें