मेरठ। भारत विकास परिषद सम्राट शाखा द्वारा पूल एवं मैंगो की पारिवारिक सभा मवाना रोड हैवेल्स गार्डन पर दोपहर तीन बजे हुई। डॉ. सूरज प्रकाश के 106 वें जन्मोत्सव पर संगोष्ठी भी हुई।
पारिवारिक सभा में 150 सदस्यों ने भाग लिया। जिसमें शाखा सदस्यों ने मैंगो एवं पूल पार्टी की पारिवारिक सभा में खूब मस्ती की। कार्यक्रम संयोजक विपिन गर्ग एवं संगीता गर्ग ने सभी शाखा सदस्यों को तंबोला खिलवाया और उपहार दिए। सभा में विपिन गोयल, संजीव गुप्ता, संजय शर्मा, कनिका गोयल, रितु अग्रवाल, कमल अग्रवाल, योगेश बंसल, पीयूष जैन, अरुण अग्रवाल, विपिन गर्ग, निखिल अग्रवाल एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य सम्मिलित हुए। संवाद