फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सरधना कोतवाली पहुंचीं छात्राएं, पुलिस की कार्यप्रणाली समझी, साइबर ठगी और महिला सुरक्षा के गुर सीखे

Sat, 18 Jul 2026 05:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

अमर उजाला के दोस्त पुलिस अभियान के तहत सरधना में छात्राओं ने कोतवाली का भ्रमण किया। पुलिस अधिकारियों ने एफआईआर प्रक्रिया, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला के ‘दोस्त पुलिस’ अभियान के तहत शनिवार को आचार्य नमि सागर जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरधना कोतवाली का भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझा और उन्हें प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और आपातकालीन सेवाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया प्राथमिकी दर्ज कराने का तरीका
कोतवाली प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने छात्राओं को बताया कि पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए चौबीसों घंटे कार्य करती है। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया, शिकायतकर्ता के अधिकार और पहचान की गोपनीयता के बारे में जानकारी दी। आपात स्थिति में 112, महिला सहायता के लिए 1090, 1076, 1930 और 108 जैसी सेवाओं के उपयोग के बारे में भी बताया गया।

यह भी पढ़ें: Meerut: कर्ज उतारने के लिए खर्च किया कोचिंग सेंटर का रुपया, हिसाब मांगा तो पार्टनर को दी खौफनाक मौत

विज्ञापन

साइबर ठगी से बचाव के बताए तरीके
महिला उपनिरीक्षक ज्योति सिंह ने छात्राओं को साइबर ठगी, इंटरनेट के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी, सामाजिक माध्यमों के सुरक्षित उपयोग और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं से अनजान संदेशों, संदिग्ध संपर्कों और धोखाधड़ी वाले संदेशों से सावधान रहने की अपील की।

महिला उपनिरीक्षक रितु राणा ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करना नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाना भी है। उन्होंने छात्राओं को किसी भी परेशानी की स्थिति में बिना डर पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला - फोटो : अमर उजाला
छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों से किए सवाल
एसएसआई वीरेंद्र सिंह ने छात्राओं को पुलिस के विभिन्न विभागों और उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कानून का पालन करने और जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों से संवाद कर अपने सवालों के जवाब प्राप्त किए।

छात्राओं ने कोतवाली भ्रमण को ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि इससे उन्हें पुलिस व्यवस्था को करीब से समझने और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा मिली। इस अवसर पर प्रधानाचार्या रेणु जैन, नेहा चौहान, हेमलता सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें