फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में हुआ प्यार, तो इंजीनियर पति को छोड़ फरार हुई पत्नी, घर से 10 लाख भी उड़ाए

Mon, 16 Jul 2018 08:12 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

इंजीनियर पति को छोड़कर महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। यही नहीं घर में रखे में 10 लाख रुपए भी ले उड़ी। दोनों के बीच मुंबई में प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। जानिए क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन


यह मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद का है। शहर की आदर्श कॉलोनी निवासी शिक्षिका अपने इंजीनियर पति को छोड़कर मुंबई निवासी प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला घर में रखी दस लाख की नकदी भी साथ ले गई है। पीड़ित पति ने महिला के प्रेमी समेत दो के खिलाफ अपहरण के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई है।
 
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के साकेत कॉलोनी निवासी युवक ने तहरीर देकर बताया कि वह मुंबई में एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर है। कुछ समय पूर्व तक वह पत्नी के साथ ही मुंबई के ही वेस्ट ठाणे के धनसौली में किराए के फ्लैट में रहता था। पीड़ित के अनुसार वहीं रहते हुए उसकी पत्नी के धनसौली निवासी प्रशांत के साथ प्रेम प्रसंग चलने लगा। पत्नी के प्रेम संबंधों की जानकारी इंजीनियर को लगी तो उसने उसे अपनी रिश्तेदारी में रहने के लिए भेज दिया। यहां रहते हुए विवाहिता एक पब्लिक स्कूल में पढ़ाने लगी थी। इसके बावजूद उसके मुंबई निवासी प्रशांत से संबंध लगातार बने रहे और दोनों घंटों तक एक-दूसरे से मोबाइल पर बातें करते रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 13 जुलाई को विवाहिता का प्रेमी मुंबई के धनसौली निवासी प्रशांत अपने बहनोई के साथ मुजफ्फरनगर आया और शिक्षिका को अपने साथ लेकर फरार हो गया। पीड़ित के अनुसार पत्नी घर में रखी करीब दस लाख रुपये की नकदी के साथ ही अन्य कीमती सामान भी अपने साथ ही ले गई है। पीड़ित ने प्रेमी प्रशांत व उसके बहनोई के खिलाफ अपहरण के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें