उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के परतापुर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर लड़के वालों ने शादी से तीन दिन पहले रिश्ता तोड़ दिया। वहीं, तैयारियों में जुटे लड़की के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।
परतापुर क्षेत्र के गांव अच्छरोंडा निवासी व्यक्ति की पुत्री का रिश्ता चुड़ियाला निवासी युवक से तय हुआ था। उनकी शादी 29 जून को तय थी। युवती के परिजनों ने सगाई में सामर्थ्य के अनुसार उपहार दिए। आरोप है कि सगाई के दिन से ही वर पक्ष द्वारा अधिक कैश और बाइक की मांग की जा रही थी। आरोप है कि शुक्रवार को युवक का पिता कुछ लोगों को लेकर युवती के घर पहुंचा। उन्होंने दहेज में बाइक नहीं देने पर खरीखोटी सुनाईं।
यह भी पढ़ें: UP Board Result 2020: मेरठ के 86 हजार छात्र-छात्राओं को परिणाम का इंतजार, फेल हों या पास... न हों उदास
इसके बाद रिश्ता तोड़ने की जानकारी देकर चले गए। उधर, रिश्ता टूटने की जानकारी पाकर शादी की तैयारियों में जुटे वधू पक्ष में हड़कंप मच गया। युवती के पिता ने आरोपियों के खिलाफ परतापुर थाने में तहरीर दी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/