फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ऊर्जा निगम का मेगा कैंप 4 से 18 अक्तूबर तक लगेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर और आसपास के क्षेत्रों के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। 4 अक्तूबर से 18 अक्तूबर तक विद्युत विभाग द्वारा मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष शिविर के माध्यम से उपभोक्ता अपने बकाया बिलों का भुगतान करने के साथ-साथ अन्य विद्युत संबंधित समस्याओं का समाधान भी मौके पर ही करा सकेंगे।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता दुर्गेश कुमार जायसवाल ने बताया कि इस कैंप में उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल जमा करने की सुविधा, मीटर संबंधी शिकायतों का समाधान, नाम परिवर्तन, भार वृद्धि, बिल संशोधन, नए बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया व कैंप में मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं को बार-बार बिजलीघरों के चक्कर न लगाने पड़ें।
इसके अलावा, बकाया बिल जमा करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे उपभोक्ता बिजली कटौती जैसी कार्रवाई से बच सकें। यह शिविर उपखंड स्तर से लेकर खंड स्तर तक आयोजित किए जाएंगे और क्षेत्रीय अभियंताओं की निगरानी में चलेंगे। विभागीय अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में इन कैंपों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं और सेवाओं का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें