फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना में सड़कों पर अतिक्रमण, नगर पालिका मौन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना में सड़कों पर अतिक्रमण, नगर पालिका मौन
विज्ञापन

सरधना। नगर में सड़क किनारे किया गया अतिक्रमण लोगों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। नगर पालिका प्रशासन इस पर मौन है। केवल अभियान चलाने की चेतावनी देकर कार्रवाई करना भूल गया है।
दौराला रोड व बिनौली रोड व तहसील रोड पर लोगों ने जगह-जगह सड़क पर रोड़ी-डस्ट डालकर अतिक्रमण किया हुआ है। दो सप्ताह पहले नगर पालिका ने सड़क पर रोड़ी डस्ट डालकर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी किए थे। साथ ही तीन दिन के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने पर 50-50 हजार रुपये जुर्माने की चेतावनी भी दी थी।
विज्ञापन

लेकिन नोटिस जारी होने के बावजूद दो सप्ताह बाद भी सड़कों पर अतिक्रमण बदस्तूर जारी है। नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण करने वालों को जारी किए गए नोटिस का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। लोगाें के लिए समस्या जस की तस बनीं हुई है।
विज्ञापन

इसके अलावा मोहल्ला बूढ़ा बाबा में वीरबाल सदन स्कूल के निकट मकान मालिक ने रास्ते पर सीढ़ियां बनाकर अतिक्रमण कर लिया है, जिसकी शिकायत पर अभी तक नगर पालिका ने कोई कार्रवाई नहीं की है। स्कूल प्रबंधक विनोद जैन व प्रधानाचार्य जयमाला जैन शुक्रवार को एसडीएम से मिले और समस्या के समाधान की मांग की। बताया कि वह करीब एक वर्ष से पालिका व तहसील के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। एसडीएम ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें