डीएम ने बृहस्पतिवार को स्वीकृत की फाइल, जल्द छोडे़ जाएंगे टेंडर
सरधना। सरधना नगर में जल्द ही 15वें राज्यवित्त से करीब तीन करोड़ रुपये के विकास कार्य शुरू होने जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को डीएम के द्वारा फाइल स्वीकृत किए जाने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य व सामान की खरीद के लिये टेंडर छोड़े जायेंगे। जिससे नगर की जनता को काफी फायदा मिलेगा।
सरधना नगर पालिका की सीमा क्षेत्र में जल्द ही करोड़ों रुपये के विकास कार्य शुरू होने जा रहे हैं। पालिका चेयरपर्सन सबीला बेगम ने बताया कि नगर में 15वें राज्यवित्त से कई निर्माण कार्य शुरू होने जा रहे हैं। जिसमें नगर में करीब पांच लाख रुपये की लागत से जगह-जगह पाईप लाइन बिछाई जाएगी। दो जगहों पर सबमर्सिबल लेंगे। वहीं तीन जगहों पर सबमर्सिबल का दोबारा से रिबोर कराया जायेगा। सरधना बीआरसी परिसर में 11 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण व टॉयलेट, मल्टीपल हैंडवास, मोहल्ला खेवान में 21 लाख रुपये की लागत से नाला व सड़क निर्माण कार्य। पुरानी बस अड्डे के निकट एक रेनवाटर, जोकि बरसात के पानी को सीध जमीन में पहुंचाने का कार्य करेगा।
नगर में पांच जगहों पर हैंडपंप, मोहल्ला अंसारनगर में 13 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य। नगर में तीन जगहों पर सबमर्सिबल का ऑटो संचालन जोकि बिना किसी के चलाये ही खुद आटोमेटिक संचालित होंगे। वहीं एक नई जेसीबी मशीन भी खरीदने की फाइल डीएम के बालाजी के द्वारा स्वीकृत की गई हैं। जल्द ही टेंडर छोडे़ जाने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिये जायेंगे, जिसका फायदा नगर की जनता को होगा।