फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार शिकायतों के बाद हुईं कार्यवाहीं हटवाया गया दुकानों के आगे लगाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
जेसीबी से ध्वस्त किया अतिक्रमण
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कस्बे में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के समीप मुख्य मार्ग पर दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण को नगर पंचायत के अधिकारियों ने शुक्रवार को नायब तहसीलदार की मौजूदगी में हटवाया, जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के समीप मुख्य मार्ग पर कुछ स्थानीय लोगों ने दुकानों के आगे अतिक्रमण कर लिया था। जिससे कई स्थानीय लोग आहत भी थे। उन्होंने इसकी शिकायत नगर पंचायत के अधिकारियों से की। जब कार्रवाई नहीं हुई तो तहसील दिवस में लगातार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की गई, जिस पर उप जिलाधिकारी कमलेश गोयल ने संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर शुक्रवार को नायब तहसीलदार व अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्र की मौजूदगी में अतिक्रमण को नगर पंचायत की जेसीबी ने ध्वस्त कर दिया। जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया। परंतु नगर पंचायत के अधिकारियों ने इसे अवैध बताते हुए ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि अवैध रूप से निर्माण या अतिक्रमण करने वालों कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें