फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 15 साल पुराना कब्जा हटा, सात बीघा सरकारी जमीन हुई खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
- हाईकोर्ट तक पहुंचा था मामला, बारातघर निर्माण का रास्ता साफ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। कस्बा दौराला में नगर पंचायत की करीब सात बीघा सरकारी भूमि पर पिछले लगभग 15 वर्षों से चले आ रहे अवैध कब्जे को बृहस्पतिवार को प्रशासन ने हटा दिया। तहसील प्रशासन, नगर पंचायत और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से जमीन खाली कराकर नगर पंचायत को सौंप दी गई। इस दौरान हल्का विरोध भी हुआ, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते अभियान शांतिपूर्वक पूरा हो गया।
वार्ड 4 निवासी हरपाल ने कब्रिस्तान से मछरी मार्ग पर स्थित नगर पंचायत की करीब सात बीघा भूमि पर वर्षों से कब्जा कर रखा था। भूमि पर गन्ने की फसल भी खड़ी थी। नगर पंचायत लंबे समय से कब्जा हटाने की प्रक्रिया में जुटी थी। इस बीच कब्जाधारक ने कार्रवाई को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का रुख भी किया था। न्यायालय से राहत नहीं मिलने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई अमल में लाई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तहसील प्रशासन की टीम, कई थानों की पुलिस फोर्स और नगर पंचायत दौराला की अधिशासी अधिकारी करिश्मा सिंह मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी चलाकर अवैध कब्जा हटाया गया और भूमि को कब्जामुक्त कराकर नगर पंचायत के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध जताने का प्रयास किया, लेकिन भारी पुलिस बल के चलते स्थिति नियंत्रण में रही।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी करिश्मा सिंह के अनुसार कब्जामुक्त कराई गई इस भूमि पर बरात घर के निर्माण का प्रस्ताव पहले से स्वीकृत है। लंबे समय से अवैध कब्जे के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। अब बरात घर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें