फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल मार्केट से व्यापारियों ने खुद हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल मार्केट से व्यापारियों ने खुद हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में व्यापारियों ने पार्षद के साथ मिलकर नाले से अतिक्रमण हटाया। वहीं दूसरी तरफ तीन दिन पहले जिस जगह से अतिक्रमण हटाया गया था वहां दोबारा कर दिया गया। व्यापारिक संगठनों ने कहा कि अब पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियाें की मदद से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर संयुक्त व्यापार संघ ने गठन के बाद क्षेत्र के विकास के लिए दो कदम उठाए। पहला क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास किया। दूसरी तरफ स्थानीय पार्षद वीरेंद्र के साथ मिलकर सेंट्रल मार्केट से अतिक्रमण हटाया गया। शास्त्रीनगर संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि खादिम शूज प्वाइंट से होम गद्दे के अनिल के व्यापारिक संस्थान तक, साथ ही श्री चाट भंडार से कैलाश डेरी तक अतिक्रमण हटवाया गया। कुछ व्यापारियों के यहां पक्का लेंटर है, उन्होंने स्वयं ही अतिक्रमण हटाने के लिए मजदूर लगवाए हैं। उधर, शास्त्रीनगर संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष किशोर वाधवा ने कहा कि जिन व्यापारियों के यहां से हफ्ते भर पूर्व अतिक्रमण हटवाया गया था, वहां अब पुन: अतिक्रमण हो गया है। ऐसे में सौंदर्यीकरण आदि कार्य में समस्या आएगी। इस दौरान सतीश गुप्ता, वीरेंद्र, मुनीश शर्मा, यश अग्रवाल, किशोर गर्ग, भारत भूषण, चौधरी महीपाल, विजय गुप्ता, सतीश गर्ग, राकेश बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें