फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव अतराड़ा में मकान में गैस सिलेंडर रिसाव, आग से दंपत्ति व एक बच्ची सहित तीन झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव अतराड़ा में मंगलवार रात एक मकान में रसोई गैस सिलिंडर रिसता रहा। परिवार की महिला बुधवार सुबह बच्ची के लिए दूध गर्म करने रसोईघर पहुंची। उसने चूल्हा जलाया तो पूरे मकान में आग लग गई। जिसमें बच्ची समेत दंपती झुलस गए। पड़ोसियों ने आग बुझाकर सिलिंडर छत पर फेंक दिया। वहीं, घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गांव अतराड़ा में सरताज (25) पुत्र इरशाद का परिवार रहता है। सरताज के परिवार में उसकी पत्नी गुलशन (22) एवं दो वर्षीय बेटी हुमाया हैं। सरताज गांव स्थित इलेक्ट्रिकल्स की दुकान पर काम करता है। उसके अनुसार मंगलवार रात में परिवार के सभी लोग सोए हुए थे। बुधवार सुबह को करीब सात बजे जैसे ही बच्ची ने दूध मांगा। इस पर महिला दूध गर्म करने के लिए रसोईघर में पहुंची। उसने जैसे ही चूल्हा जलाया तो पूरे मकान में आग फैल गई। जिसमें महिला, सरताज एवं बच्ची हुमाया आदि सभी झुलस गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा गैस सिलिंडर में लगी आग को बुझाया। गैस सिलिंडर को मकान की छत पर फेंक दिया। पड़ोसियों ने सभी झुलसे लोगों को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, पुलिस घटना के बारे में अनभिज्ञता जता रही है। वहीं, पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई है।
हादसे के पीछे कोई ओर वजह की चर्चा
ग्रामीणों में चर्चा है कि गांव में कई ग्रामीण अवैध तरीके से आतिशबाजी तैयार करते हैं। इस हादसे के पीछे भी ऐसा कुछ हो सकता है। उनका कहना है कि मकान में लगी आग से परिवार के सदस्य तो झुलसे परंतु अन्य सामान सुरक्षित रहा। इससे ग्रामीणों का शक और गहरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें