फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अतिक्रमण और पार्किंग से बनी जाम की स्थिति, महिला घायल

विज्ञापन
सरधना। नगर के बिनौली रोड पर लगा भीषण जाम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। बिनौली रोड स्थित भुलेरिया बाजार में साप्ताहिक पैंठ में रविवार को अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे कस्बे में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण और दोनों ओर खड़े वाहनों ने यातायात को पूरी तरह से बाधित कर दिया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा।
जाम के दौरान एक दुर्घटना ने स्थिति को और बिगाड़ दिया। ईंट से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की साइड एक बाइक से टकरा गई, जिससे बाइक सवार महिला नीचे गिरकर घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार और ट्रैक्टर चालक के बीच जमकर विवाद हुआ। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे जाम और अधिक गंभीर हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के समय नजदीकी पुलिस चौकी से कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद के दौरान बाइक सवार ने ट्रैक्टर की चाबी निकालकर मौके से भाग गया। इस कारण ट्रैक्टर सड़क के बीच खड़ा रहा और जाम और बढ़ गया। जाम बिनौली बस स्टैंड से लेकर पुलिस चौकी चौराहे तक फैल गया और लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें