फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों से मुठभेड़: जांबाज अफसरों ने चार बदमाश दबोचे, 3 तमंचे बरामद, होमगार्ड को लगी गोली 

Sun, 06 Jan 2019 01:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
shamli news
विज्ञापन
यूपी के शामली में शनिवार देर रात झिंझाना के दरगाहपुर रोड पर स्वाट टीम और झिंझाना पुलिस की क्रूजर सवार पशु तस्करों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। इस दौरान एक होमगार्ड को भी गोली लगी है।
विज्ञापन


घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मुजफ्फरनगर रेफर किया गया है। पुलिस के मुठभेड़ के बाद चार बदमाश को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक बंदूक, तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।जानकारी के अनुसार घायल समेत चारों बदमाश कांधला थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक यह लोग पशु की लूटपाट और चौधरी करके भेजते थे। प्राथमिक पूछताछ में बदमाशों ने आठ घटनाएं कुबूल की हैं।

पुलिस के मुताबिक रात्रि 12:02 पर थाना क्षेत्र के दरगाह पुर रोड पर थाना झिंझाना पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में क्रूजर गाड़ी यूपी 19 टी 6935 में जा रहे पशु तस्करों को लुटेरों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश मोहम्मद नजर पुत्र एहसान निवासी गंगेरू थाना कांधला व राशिद उर्फ बाबू पुत्र नफीस निवासी कस्बा कांधला पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में चलाई गई गोली से घायल हो गए। मुठभेड़ के दौरान एक हेड कॉन्स्टेबल ब्रज वीर सिंह बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली लगने से घायल हो गए।

इसके अलावा पुलिस ने बदमाश शाहनवाज पुत्र वाहिद निवासी गंगेरू एवं वसीम पुत्र नसीर निवासी कस्बा कांधला जनपद शामली मौके पर गिरफ्तार कर लिया। इन चारों बदमाशों के पास से एक एसबीबीएल गन-12 बोर व एक खोका, दो कारतूस, तीन तमंचे -315 बोर, तीन खोखा कारतूस व 6 कारतूस-315 बोर बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

घायल बदमाश व हेड कांस्टेबल ब्रजवीर को सीएससी कांधला में प्राथमिक उपचार के उपरांत हायर सेंटर इलाज हेतु मुजफ्फरनगर रेफर किया गया है। पकड़े गए बदमाशों ने थाना झिंझाना क्षेत्र एवं जनपद शामली की करीब 8 घटनाओं को स्वीकार किया है। ये सभी घटनाएं भैंस चोरी व लूट से संबंधित हैं। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें