यूपी के शामली में शनिवार देर रात झिंझाना के दरगाहपुर रोड पर स्वाट टीम और झिंझाना पुलिस की क्रूजर सवार पशु तस्करों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। इस दौरान एक होमगार्ड को भी गोली लगी है।
घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मुजफ्फरनगर रेफर किया गया है। पुलिस के मुठभेड़ के बाद चार बदमाश को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक बंदूक, तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।जानकारी के अनुसार घायल समेत चारों बदमाश कांधला थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक यह लोग पशु की लूटपाट और चौधरी करके भेजते थे। प्राथमिक पूछताछ में बदमाशों ने आठ घटनाएं कुबूल की हैं।