फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter : स्विफ्ट गाड़ी, हाथ में पिस्टल... पुलिस ने ढेर किया इनामी बदमाश

Mon, 18 Sep 2017 09:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुठभेड़ में 12 हजार का इनामी ढेर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली में रविवार तड़के करीब पांच बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने 12 हजार के इनामी बदमाश जान मोहम्मद उर्फ जानू को मार गिराया। बदमाश के पास से स्विफ्ट गाड़ी और पिस्टल बरामद की गई। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


खतौली में 28 जून को हुई फाइनेंस कंपनी में 1.54 लाख रुपये की डकैती में जान मोहम्मद वांछित चल रहा था। खतौली पुलिस ने रविवार की सुबह करीब पांच बजे बाइपास पर मुठभेड में बागपत क्षेत्र के दोघट निवासी 12 हजार के इनामी बदमाश को ढेर किया।

खतौली कोतवाली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि दिल्ली-हरिद्वार एनएच-58 हाईवे के बाईपास पर एक स्विफ्ट गाड़ी से दो बदमाश जा रहे हैं। दोनों ही किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। सूचना मिलते ही खतौली पुलिस ने आरोपियों का पीछा और उनकी गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें 12 हजार के इनामी बदमाश को गोली लग गई। वह मौके पर ही मर गया, जबकि उसका साथी भागने में कामयाब हो गया। मौके से फरार हुए बदमाश की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन


पढ़ें : एनकाउंटर : पुलिस कस्टडी से फरार आरोपी मुठभेड़ में ढेर, 2 पुलिसकर्मी घायल
Trending Videos
विज्ञापन

दबोचा गया था 12 हजार का इनामी बदमाश
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही खतौली में पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मुठभेड़ के दौरान 12 हजार के इनामी बदमाश को दबोच लिया था। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया था, जबकि उसका दूसरा साथी बदमाश भगाने में कामयाब हो गया था। फरार बदमाश की तलाश की गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस ने बदमाशों की बाइक और पकड़े गए बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद किए थे।   

एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया था कि इंस्पेक्टर प्रीतम पाल सिंह को सोमवार शाम सूचना मिली थी कि बाइक पर दो बदमाश नगर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए आ रहे थे। इंस्पेक्टर ने पुलिस बल और क्राइम ब्रांच की टीम के साथ गांव भैंसी नाले के पास बाइक सवार बदमाशों को रुकने का इशारा किया था। बदमाश फायरिंग करते हुए नाले की पटरी के रास्ते से सराय रेलवे फाटक की ओर भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण भी मौके पर आ गए थे। पुलिस और ग्रामीणों ने दोनों बदमाशों का पीछा किया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें