मेरठ जिले के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में गांव डाबका के पास बुधवार को पुलिस और बदमाशों बीच दिनदहाड़े मुठभेड़ हो गई। लूट कर भाग रहे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, तो वहीं पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस की एक गोली बदमाश के पैर में लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। जबकि दूसरा बदमाश भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।
मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश 12 हजार का इनामी था। बदमाश का नाम सन्नी काकरान और कंकरखेड़ा के पावली खुर्द का रहने वाला है। मुजफ्फरनगर से 12 हजार और फलावदा थाने से 5 हजार का इनामी था। बदमाश के पास से एक पिस्टल, एक तमंचा और बाइक बरामद हुई है।
वहीं एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि थाना कंकरखेड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि दो बदमाश किसी वारदात को अंजाम देकर भाग रहे है, तभी कंकरखेड़ा पुलिस और सीओ दौराला ने बदमाशों का पीछा किया। बताया गया कि बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पढ़ें : एनकाउंटर : पुलिस कस्टडी से फरार आरोपी मुठभेड़ में ढेर, 2 पुलिसकर्मी घायल