फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter: पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा 20 हजार का इनामी बदमाश, पैर में लगी गोली, घायल

Tue, 09 Aug 2022 02:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मेडिकल थानाक्षेत्र में मंगलवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में पुलिस ने मुंडाली थानाक्षेत्र सेे वांछित चल रहे 20 हजार के इनामी फिरोज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मेरठ में पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मेडिकल थानाक्षेत्र में मंगलवार सुबह पुलिस की 20 हजार के इनामी से मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ के दौरान कुख्यात इनामी फिरोज पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया है जहां उसे उपचार के दौरान पूछताछ की जा रही है। वहीं बदमाश के पास से एक कार व तमंचा बरामद हुआ है।  
विज्ञापन

 
एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बदमाश जिस पर 20 हजार का इनाम है। वह मेडिकल थाना क्षेत्र में सक्रिय है। बदमाश शहर के मुंडाली से वांछित चल रहा था। उस पर दर्जनों मुकदमे हैं।

यह भी पढ़ें: Suicide In New York: 'बेटियों को पालूं या ट्रक की EMI दूं', पति के तानों से तंग आकर मंदीप ने उठाया खौफनाक कदम
विज्ञापन


पुलिस ने बदमाश के क्षेत्र में होने की सूचना पर घेराबंदी की। पुलिस को जैसे ही कार में सवार यह बदमाश आता दिखाई दिया तो पुलिस टीम ने इसे रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं रुका और पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगा। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई जिसमें बदमाश घायल हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है। बदमाश के पास से एक तमंचा व कार बरामद हुई है। एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि बदमाश से पूछताछ की जा रही है। कार चोरी कि या खरीदी हुई है इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें