फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ : अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा जांबाज सिपाही

Wed, 03 Jan 2018 08:40 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल सिपाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एक लाख के इनामी साबिर को पुलिस ने शामली के जंधेड़ी गांव में मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ में वाजिदपुर गांव का रहने वाला सिपाही अंकित तोमर गंभीर घायल हो गया। सिपाही नोएडा में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। दूसरी तरफ गांव में उसके घर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे। दिनभर अंकित के घर में लोगों का जमावड़ा लगा रहा। परिवार के अधिकतर सदस्य नोएडा गए हैं।

विज्ञापन


शामली के जंधेड़ी गांव में जिस पुलिस टीम ने इनामी साबिर को मार गिराया, उसमें बागपत के वाजिदपुर का बेटा अंकित तोमर भी शामिल था। मुठभेड़ में अंकित गंभीर घायल है और जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। बुधवार को अंकित के घायल होने की सूचना जैसे ही वाजिदपुर पहुंची उसके परिवार को ढांढस बंधाने और हिम्मत देने के लिए सैकड़ों लोग जमा हो गए। अंकित के पिता जयपाल सिंह अपने बेटे के साथ पहले मेरठ और फिर नोएडा गए। आसपास के गांवों के लोग भी सिपाही की कुशलक्षेम जानने पहुंचे और दुआएं की। परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्हें मंगलवार की रात में करीब डेढ़ बजे सूचना दी। इसके बाद परिवार के कई सदस्य पहले मेरठ गए और यहां से नोएडा रवाना हो गए।

छह साल पहले भर्ती हुआ था अंकित तोमर
वाजिदपुर का अंकित तोमर वर्ष 2011 में बदायूं जनपद से यूपी पुलिस में भर्ती हुआ। आठ माह पहले ही उसकी शामली जनपद में तैनाती हुई। शामली जिला मिला तो उसकी पोस्टिंग भी कैराना कोतवाली में हो गई।
विज्ञापन


तीन साल की बेटी और दो माह का बेटा
अंकित तोमर की पत्नी नेहा उसके साथ ही रहती थी। परिवार में तीन साल की बेटी और दो माह का बेटा भी है। मां अमरेश बेहद दुखी हैं। बेटे के लिए दुआएं की जा रही है। अंकित का एक छोटा भाई रामबीर है, जो बीए में पढ़ रहा हैं।
विज्ञापन


नोएडा से बार-बार पूछ रहे हाल
ग्रामीण नोएडा गए परिवार के सदस्यों से कॉल कर अंकित का हाल पूछते रहे। दिनभर यही सिलसिला चला। पुलिस अफसर भी नोएडा पहुंचे और अंकित का हाल जाना।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें