बता दें कि पुलिस की गोली से घायल बदमाश सुनील पुत्र ओम प्रकाश शर्मा रुड़की चुंगी एकता विहार थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर, जय कुमार पुत्र भंवर सिंह निवासी गांव भनेड़ा थाना कांधला और अभिषेक पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव कासमपुर खेड़ी थाना रमाला जनपद बागपत बताए गए हैं। चौथा बदमाश किसी तरह पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग निकला। तीनों बदमाशों से तीन देशी तमंचे व भारी मात्र में कारतूस बरामद किए गए। मुठभेड़ में इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह के साथ एसएसआई जितेंद्र यादव, बीआईटी इंचार्ज नीरज सिंह व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
मुठभेड़ की जानकारी मिलने पर सीओ जानसठ एसकेएस प्रताप भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम को बधाई दी। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक स्विफ्ट कार बरामद की, जो 7 जनवरी को सरधना क्षेत्र से लूटी गई थी। घायल बदमाशों पर लूट, हत्या, अपहरण, मारपीट आदि के मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज बताए गए हैं। सभी का आपराधिक इतिहास एकत्र किया जा रहा है।
पढ़ें : यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 15 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली, एक फरार
शाहपुर में हरसौली पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान गाजियाबाद से हत्या, लूट में फरार चल रहे बदमाश को पुलिस ने चोरी की बाइक समेत मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया है।
थाना प्रभारी बीपी सिंह यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि गाजियाबाद में हत्या व लूट आदि घटनाओं के अंजाम देने वाला बदमाश हरसौली की ओर जा रहा है। इसके बाद हरसौली चौकी के प्रभारी अनित कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर हरसौली चौकी पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच एक बाइक सवार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। वह भागने का प्रयास करने लगा और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बाद में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को दबोच लिया। इस दौरान पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर दबोचे गए बदमाश के कब्जे से एक चोरी की बाइक, एक तमंचा व कारतूस बरामद किया। इस दौरान बदमाश ने अपना नाम उमर निवासी गांव हरसौली बताया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बदमाश को जेल भेज दिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/