पुलिस के मुताबिक इमामुद्दीन उर्फ नेता की उम्र करीब 32 साल है और उस पर 35 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। किशोर उम्र में ही वह गोकशी करने लगा था। सपा के एक नेता का उसे संरक्षण मिला हुआ था। जिस कारण पुलिस भी उसे गिरफ्तार नहीं करती थी। गोकशी व गो तस्करी करना इमामुद्दीन का पेशा बन गया था। नेताओं के करीबी होने का इमामुद्दीन फायदा उठाता था। कई पुलिस वालों से भी उसकी अच्छी सेटिंग हो गई थी। इमामुद्दीन गोकशी के तीन मुकदमों में वांछित चल रहा था। जिसमें उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, एक बाइक और दो कारतूस बरामद किए हैं।
मुठभेड़ में घायल बदमाश को भावनपुर पुलिस जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर लेकर पहुंची तो ऐसा लगा कि उसे प्राथमिक उपचार देने के लिए पीएचसी के बाहर ही पूरी तैयारी की गई थी। बदमाश को पीएचसी में भर्ती करने के बजाय पुलिस की गाड़ी में ही उपचार शुरू कर दिया गया। उसे बाहर से ही सरकारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
हाल में हुई मुठभेड़
02 दिसंबर को किला रोड पर मुठभेड़, एक गोतस्कर को गोली लगी, 03 दिसंबर को सरूरपुर में पुलिस पर फायरिंग, 25 हजार के इनामी समेत तीन धरे, 30 दिसंबर को शताब्दी नगर में 50 हजार का इनामी हसीन मोटा मारा गया, 03 सितंबर को लिसाड़ीगेट में इनामी बदमाश फरमान के पैर में गोली लगी, 13 सितंबर को लिसाड़ीगेट में इनामी साजिश उर्फ पिस्टल के पैर में गोली लगी, 14 सितंबर को इनामी सन्नी काकरान को गोली लगी, 26 सितंबर को गांधी बाग के पास 25 हजारी मंसूर उर्फ मच्छू पहलवान ढेर,28 सितंबर को सरूरपुर में कुख्यात मुकीम काला का भाई 50 हजारी वसीम काला ढेर।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/