फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, जांबाज अफसरों ने दो इनामी बदमाशों को मारी गोली

Mon, 10 Sep 2018 04:31 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर का सिलसिला अभी जारी है। जहां सोमवार को जांबाज अफसरों ने 15 हजार के इनामी को गोली मारकर घायल कर दिया। तो वहीं मुजफ्फरनगर पुलिस ने रविवार को एक 25 हजार के इनामी को दबोच लिया। इस दौरान एक बदमाश पुलिस से बचकर भाग निकला। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन


बता दें कि मेरठ में सोमवार को थाना परीक्षितगढ़ पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। वहीं पुलिस अधिकारियों ने जावाबी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश के पैर में गोली मार दी। इसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश मुशाहिद पुत्र वशीर निवासी सोनदत्त के खिलाफ करीब 23 मामले दर्ज है। आरोपी के खिलाफ ज्यादातर लूट और गोकशी के मामले दर्ज है।

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश पकड़ा

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में नेशनल हाईवे पर बेगराजपुर पुलिस चौकी के पास पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। मुठभेड़ में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से चोरी बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़ा गया बदमाश खतौली में लूट की घटना में 25 हजार रुपये का वांछित है। एसएसपी  ने भी मौके पर पहुंच कर जानकारी ली।

एसएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे बेगराजपुर पुलिस चौकी प्रभारी सुनील नागर पुलिस टीम के साथ नेशनल हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। मंसूरपुर की ओर से दो युवक बाइक पर मुजफ्फरनगर की ओर जा रहे थे। पुलिस ने जैसे ही उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने बाइक नहीं रोकी। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करनी प्रारंभ कर दी। बाइक पर पीछे बैठा बदमाश उतरकर फरार हो गया। बाइक चला रहा बदमाश बाइक को औद्योगिक क्षेत्र में डालकर पुलिस पर फायर करता हुआ भागने लगा। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की गोली बदमाश के पैर में जा लगी, जिससे बदमाश भागते हुए कुछ दूर जाकर नीचे गया। पुलिस ने बदमाश को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम थाना शाहपुर के गांव कसेरवा निवासी अरशद उर्फ बंदर पुत्र फतेह बताया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से चोरी की बाइक, तमंचा व कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसएसपी ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर मुठभेड़ के बारे में पुलिस से जानकारी ली।
विज्ञापन

बदमाश अरशद पर 17 मुकदमे दर्ज 

सीओ खतौली डॉ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बदमाश अरशद उर्फ  बंदर के खिलाफ  थाना शहर कोतवाली, सिविल लाइन, फुगाना, रतनपुरी, बुढ़ाना, मंसूरपुर में लूट, गैंगेस्टर तथा चोरी के 17 मुकदमे दर्ज हैं। इसके फरार साथी का नाम सलीम है, जो गांव कसेरवा का ही रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस उसका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। 

खतौली में अरशद ने लूटी थी बाइक 
सीओ ने बताया कि बदमाश अरशद ने दो माह पूर्व खतौली के गांव भैंसी के पास मुरादनगर निवासी सुहेल पुत्र मोहम्मद मियां से बाइक लूटी थी। सुहेल बाइक से भोपा क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। बाइक लूट में अरशद वांछित चल रहा था तथा खतौली से ही इस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ था। पुलिस वांछित बदमाश को काफी दिनों से तलाश कर रही थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें