फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENCOUNTER : लूटपाट कर भाग रहे दोे बदमाशों में से एक मुठभेड़ में ढेर, दूसरे के पैर में लगी गोली

Sat, 12 Aug 2017 08:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कैराना/शामली
विज्ञापन
एनकाउंटर में एक बदमाश घायल
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर युवक से लूटपाट करके भागे बदमाशों की थाना कैराना क्षेत्र में बाईपास पर पुलिस से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक बदमाश मौके पर मारा गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। मारे गए बदमाश की शनाख्त इकराम उर्फ टोला के रूप में हुई है और उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। 
विज्ञापन


शामली कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड पर गांव बलवा गेट के पास बृहस्पतिवार रात करीब 10:30 बजे दो बाइक सवार बदमाशों ने नवाब निवासी बलवा से बाइक, नकदी, अंगूठी, सोने की चेन लूट ली और कैराना की ओर फरार हो गए। मौके पर पहुंची शामली कोतवाली पुलिस ने रात करीब 11 बजे  इसकी सूचना वायरलेस से दी और इसके बाद घेराबंदी में लगी शामली, कैराना, आदर्श मंडी थाना पुलिस के साथ ही स्वॉट टीम की कैराना बाईपास पर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई।

सपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि बदमाशों की फायरिंग में सिपाही अंकुश गोदरा और शामली कोतवाली में तैनात कांस्टेबल रघुराज सिंह भी घायल हुए हैं। घायल बदमाश इकराम निवासी मोहल्ला छड़ियान कैराना (हाल निवासी चौधरान पट्टी, बड़ौत जिला बागपत) को पहले कैराना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से उसे मेडिकल कालेज मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उसने उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इकराम का लंबा आपराधिक रिकार्ड है, उस पर साहिबाबाद (गाजियाबाद) थाना क्षेत्र में हत्या और डकैती के दो, बाबरी और कैराना में हत्या और लूटपाट सहित करीब आठ मामले मामले दर्ज हैं। उससे पास से नवाब से लूटी गई बाइक और जेवर, एक पिस्टल और कारतूस और खोखे बरामद हुए हैं।  

पुलिस मुठभेड़ में 12 हजार का इनामी घायल, गिरफ्तार 
खतौली में पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम की ने बृहस्पतिवार रात अलकनंदा नहर पुल पर हुई मुठभेड़ के बाद 12 हजार के इनामी बदमाश मोनू निवासी नंगली साधु को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में मोनू के पैर में गोली लगी है, इस दौरान दो सिपाही सोहनवीर और कुलवंत भी घायल हुए है। इस दौरान एक बदमाश फरार हो गया। 
विज्ञापन



शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें