फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी एनकाउंटर: फायरिंग कर भाग रहे इनामी बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

Fri, 07 Dec 2018 08:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के शामली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। फायरिंग कर भाग रहे दस हजार के इनामी सहित दो बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया है। जबकि तीसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपियों से चोरी की दो डीसीएम, तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार गुरुवार रात कैराना बाईपास पर बदमाशों के होने की सूचना मिली तो पुलिस ने घेराबंदी कर ली। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि बाईपास रोड पर बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया। जबकि उनका तीसरा साथी फरार हो गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अफसर अली निवासी मोहल्ला कुरैशियान बघरा थाना तितावी मुजफ्फरनगर और हाशिम कुरैशी निवासी बनत थाना आदर्श मंडी शामली बताया। जबकि तीसरे फरार आरोपी का नाम फरमान निवासी झिंझाना बताया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे मय चार जिंदा कारतूस एवं दो खोखे कारतूस बरामद किए हैं। 

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि उसके पास मिली डीसीएम को हरियाणा से चोरी किया गया है। डीसीएम में मौजूद पशु कहां से लाए गए हैं इसका पता किया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि ये लोग पशु तस्कर हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि पकड़े गए हाशिम उर्फ पोला पर आदर्श मंडी पुलिस की ओर से दस हजार का ईनाम भी घोषित था। आरोपी गिरोह बनाकर लूट और चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देते थे। पिछले साल आदर्शमंडी इलाके में भी डेरी संचालक से भैंस लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों पर हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में लूट, चोरी आदि के दर्जनों मुकदमे दर्ज होने की बात कही है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर चालान कर दिया गया है। 

एसपी अजय कुमार ने बताया कि दोनों बदमाश काफी सक्रिय हैं। इनका आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें