इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ईंख के खेत को चारों ओर से घेर लिया। काफी देर बाद ग्रामीणों ने ईंख के खेत में छिपे एक बदमाश को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। पुलिस ने किसी तरह से बदमाश को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और थाने ले आई। कांबिग के दौरान कुछ देर बाद एक और बदमाश को भीड़ ने धर दबोचा। मौके पर जमा भारी भीड़ ने बदमाश को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया।
मौके पर गांव तुरमतखेडी व ढाकादेवी गांव के लोग बड़ी संख्या में पुलिस के साथ मौजूद हैं। ईंख से भी लगातार फायरिंग की आवाज आ रही है। ग्रामीणों व पुलिस ने ईंख को घेर रखा है ग्रामीणों के मुताबिक अभी ईख में चार बदमाश छिपे हैं।
मुकीम काला गैंग के हैं बदमाश
फरीद के भाई मनव्वर ने बताया कि जिस बदमाशों ने उनके घर पर आकर हमला किया है वह मुकीम काला गैंग से जुड़े हैं उन्होंने उनके भाई खालिद की 21 अप्रैल वर्ष 2014 को घर पर आकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना में तीन बदमाश जेल में बंद है। उसने कहा कि अभी हाल में उसने जेल में बंद बदमाशों के खिलाफ गवाही दी है। इसी पुरानी रंजिश के चलते आज बदमाशों ने एक महिला को साथ लेकर घर पर आकर फरीद सहित अन्य परिवार वालों को जान से मारने का प्रयास किया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/