फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, इनामी बदमाश को मारी गोली

Wed, 26 Jul 2017 11:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में मंगलवार देर रात करीब 2 बजे एनएच-58 पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लग गई जबकि दूसरा बदमाश पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार गया। इसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि जिस बदमाश (रवि) को गोली लगी है वह पांच हजार का इनामी है। 
विज्ञापन


बता दें कि देर रात करीब एक बजे पुलिस को बदमाशों की भनक लगी तो पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह घटना खतौली कोतवाली क्षेत्र के एनएच-58 की है। पकड़े गए बदमाश के पास से एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि यह बदमाश (रवि) दौराला का रहने वाला है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें