वहीं, खजूरी गांव के पास रोहित पुत्र कालू राम निवासी बक्सर बाइक से घर जा रहा था। मंशा देवी मंदिर के सामने बदमाशों ने रोहित से मारपीट कर 35 सौ रुपये लूट लिए और खेत में बंधक बनाकर फरार हो गए। इसके अलावा गौरव पुत्र पवन निवासी बहलोरपुर परीक्षितगढ़ की किला रोड पर ही बाइक रुकवाकर कनपटी पर तमंचा लगा दिया। विरोध करने पर गौरव को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। बदमाश उससे 12 हजार रुपये और सोने की अंगूठी लूट ली। उसे भी खेत में बंधक बनाकर फरार हो गए।
इसके अलावा फरियाद पुत्र लखपत ईद के लिए परीक्षितगढ़ से दूध लेकर घर जा रहा था। खानपुर मोड़ के पास चारों बदमाशों ने उसकी तमंचे के बल पर पिटाई की और तीन हजार रुपये लूटकर खेत में फेंककर फरार हो गए। बदमाशों ने इसके बाद खजूरी निवासी फैयाज से खजूरी मार्ग पर 25 हजार रुपये लूट लिए। वह ये रुपये ईद के लिए एटीएम से निकालकर लाया था। बदमाशों ने उसे डंडों से पीटकर घायल कर दिया। वहीं, एक अन्य युवक से खानपुर मार्ग पर इन बदमाशों ने मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित सभी लोगों ने परीक्षितगढ़ थाने पहुंचकर तहरीर दी। लूट के शिकार सभी लोगों ने पुलिस को बताया कि चारों बदमाश हथियारबंद थे। उनके पास पल्सर बाइक और एक दूसरी बाइक थी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/