फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरा ईद: कुर्बानी के बाद नदी में फेंके पशुओं के अवशेष, यूपी के इस शहर में तनाव

Wed, 22 Aug 2018 09:47 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी में बिजनौर के गांव पाडली मांडू में पशु कुर्बानी के बाद अवशेषों को गागन नदी में फेंके जाने से दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने एसडीएम और सीओ को दी। आरोप है कि पशुओं के अवशेषों को गांव में इर्द गिर्द ही फेंका जा रहा है।  

विज्ञापन


धामपुर में गांव के चौधरी रूपेंद्र डबास, सचिन कुमार, राहुल कुमार, नरेंद्र तोमर, रोहिताश सैनी, चंद्रप्रकाश, सुलभ डबास, राजकुमार शर्मा, गुरदीप सिंह, ओमकार सिंह का कहना है कि उन्होंने मंगलवार को एसडीएम आलोक कुमार यादव को ज्ञापन सौंपा था, जिसमें अवगत कराया गया था कि उनके गांव के दूसरे समुदाय के लोग पशु कुर्बानी के बाद अवशेषों को नदी-नालों में फेंकते हैं, इससे गांव का माहौल खराब होता है।

Trending Videos
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि बुधवार को कुर्बानी के बाद कुछ लोगों ने पशुओं के अवशेषों को गागन नदी में फेंकना शुरू किया तो इसकी सूचना एसडीएम, सीओ को दी, लेकिन कोई अधिकारी गांव में नहीं पहुंचा। काफी देर तक जब पुलिस गांव में नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने खुद ही आरोपियों का विरोध किया। इसके बाद गांव के दूसरे रास्तों से निकल कर और अन्य स्थानों पर अवशेषों को फेंकना शुरू कर दिया। जिससे गांव में तनाव की स्थिति बनी है। 

वहीं, आरोपियों का कहना है उनके ऊपर लगाए जा रहे सभी आरोप गलत हैं। सीओ महावीर सिंह का कहना है कि गांव में पुलिस को भेजा गया है। हिदायत दी है कि पशु कुर्बानी के बाद अवशेषों को गड्डा खोदकर ही दफन किया जाएगा। यदि किसी ने मनमाने तौर पर नदी, नालों या जंगलों में फेंकने का प्रयास किया तो कार्रवाई होगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें