मौके पर पहुंचे एसपी सिटी
- फोटो : अमर उजाला
फरमान शातिर अपराधी है। वह अपने साथियों को लूटपाट कराने के लिए सड़क पर खड़ा करता था और कार में बैठा रहता था। विरोध होते ही कार से फरमान ताबड़तोड़ गोलियां चला देता था। बुधवार को भी फरमान ने कार से ही पुलिस टीम पर फायरिंग की थी।
इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट राशिद अली के अनुसार शाम करीब आठ बजे वे पुलिस पुलिस टीम के साथ जामिया रेजीडेंसी के पास चेकिंग कर रहे थे। फतेहउल्लापुर रोड की ओर से एक सेट्रो तेजी से आ थी। रुकने का इशारा किया तो कार सवारों ने पुलिस पर फायर करते हुए कार तेज दौड़ा दी। पुलिस ने कार का पीछा शुरू कर दिया तो खुद को घिरता देख एक बदमाश कार से कूदकर फायर करता हुआ भाग गया। फरमान कार से ही पुलिस पर गोलियां चलाईं। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें एक गोली फरमान के बांये पैर में लग गई।
इंस्पेक्टर के अनुसार पुलिस ने तीन गोलियां चलाई। दो गोलियां फरमान की सेंट्रो में लगी हैं। संभवत: एक गोली सेंट्रो की खिड़की से पार होती हुई फरमान के पैर में लगी है। बदमाशों की ओर से चार से पांच जबकि पुलिस की ओर से तीन फायर हुए। पुलिस ने एक तमंचा ओर दो कारतूस बरामद किए हैं। फरमान के पास हथियार था इसलिए पुलिस को आशंका थी कि कहीं उसके पास जाते ही वो फिर से फायर न कर दे। पुलिस ने कुछ इंतजार कर बाद में उसे दबोच लिया।
मिस्त्री से बना बदमाश
कुख्यात सलमान उर्फ राजा का इतिहास काफी पुराना है। इंचौली स्थित पीर के पास रहने वाला सलमान इंचौली में बाइक मिस्त्री था। कुछ सालों बाद उसने चोरी और लूटपाट शुरू की थी। दिल्ली के मेट्रो स्टेशन से वायरिंग चोरी की घटना को अंजाम दिया। उसे बाद मेरठ व आसपास के जिलों में लूटपाट की कई घटनाएं सलमान के नाम दर्ज हैं। पिछले साल भावनपुर क्षेत्र स्थित भारत गैस गोदाम इंचार्ज अनिल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने में सलमान का नाम उजागर हुआ है। पांच भाई बहनों में सलमान तीसरे नंबर पर है। चिनाई मिस्त्री का काम करने वाले बड़े भाई शकील की बुधवार को परीक्षितगढ़ बारात गई थी। जिसमें शामिल होने के लिए सलमान आया था। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ दिन पूर्व सलमान के पिता अब्दुल रसीद को पुलिस पूछताछ के लिए लेकर गई थी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/