बिजली बंबा बाईपास पर घेराबंदी
नौचंदी से कार से भागे बदमाश लिसाड़ीगेट से होते बिजली बंबा बाईपास की तरफ भागे हैं। वायरलेस पर इसकी सूचना फ्लैश हुई। जिसके बाद कई थानों की पुलिस बदमाशों की तलाश में लग गई। बाईपास स्थित जुर्रानपुर गांव से पहले इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी ने पुलिस टीम के साथ दोनों बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश सरताज निवासी रशीदनगर लिसाड़ीगेट के पैर मेें गोली लगी। जबकि उसका साथी इनाम निवासी लखीपुरा लिसाड़ीगेट जंगल में भाग गया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
रोहटा के जंगल में मारी गोली
वहीं रोहटा में जैनपुर के जंगल में देर रात मुठभेड़ में एक बदमाश परवीन पुत्र वहीद निवासी जैन नगर थाना रोहटा के पैर में पुलिस की गोली लगी। जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पर कई थानों में चोरी और लूट के एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें: मेरठ में फिर मुठभेड़, 25 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली, अवैध असलहा बरामद
बदमाशों को पूरा जवाब
बदमाश खुली चुनौती देकर वारदात कर रहे हैं। पुलिस टीम पर गोली चलाकर भागते हैं। पुलिस भी उनके ही अंदाज से जवाब दे रही है। अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है।
- अजय साहनी, एसएसप
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/